गढ़वा : श्री राम जन्मभूमि निधि समपर्ण अभियान में गढ़वा नगर परिषद के बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क एवं निधि सँग्रह किया गया। मौके पर मौजूद निधि समर्पण अभियान अध्यक्ष रासबिहारी तिवारी ने कहा कि निधि संग्रह के समय जिस जिस घर टोले में जा रहे हैं, आम जनमानस में राम मंदिर निर्माण के लिए अपार उत्साह का भाव देखा जा रहा है। लोग खुद आगे आकर मंदिर निर्माण के लिए अपना समर्पण राशि टोली को प्रदान कर रहे हैं।
इस मौके पर निधि संग्रह अभियान टोली में विनोद जायसवाल, आशीष वैध, गढ़वा नगर अभियान संयोजक चंदन जायसवाल, अरुण अग्रहरि, हरि गोविंद, विशाल, चंदन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।