whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27128651
Loading...


नगर परिषद का निर्णय, सहिजना छठ घाट पर 4 वार्डों का बनेगा, वार्ड विकास केंद्र सह समुदायिक हॉल

location_on गढ़वा access_time 12-Feb-21, 04:21 PM visibility 662
Share



नगर परिषद का निर्णय, सहिजना छठ घाट पर 4 वार्डों का बनेगा, वार्ड विकास केंद्र सह समुदायिक हॉल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के द्वारा आज सहीजना छठ घाट पर वार्ड नंबर 11 वार्ड नंबर 12 वार्ड नंबर 13 और वार्ड नंबर 14 चारों वार्ड के लिए सहिजना छठ घाट पर सामुदायिक हॉल सह वार्ड विकास केंद्र निर्माण के लिए आज नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष मीरा पांडे, एवं वार्ड पार्षद सत्यवती देवी, आलोक रंजन, चंदन देवी, रश्मि सिन्हा, ने सामूहिक रूप से विशेष पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर 33 लाख 92 हजार ₹200 के भवन का शिलान्यास किया। इस भवन का लाभ इस चारों वार्ड की जनता किसी भी कार्यक्रम के लिए चाहे वह शादी हो, विवाह हो, मीटिंग हो, चाहे वह छठ पूजा का कार्यक्रम हो हर तरह का कार्यक्रम इस सामुदायिक भवन में होगा। पूरे गढ़वा नगर परिषद में 6 जगहों पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है।
नगर परिषद गढ़वा पूरी तरह से विकास कार्य के लिए कृत संकल्प है। बहुत जल्द रामबाण तालाब का टेंडर निकाली जाएगी जिससे की जनता को राम बांध तालाब में वोटिंग करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। वहां पर फाउण्टेन भी लगाई जाएगी। फव्वारा भी लगाई जाएगी। घूमने का स्थान भी रहेगा। चाय पकौड़ी का कैंटीन भी रहेगा। एवं टाउन हॉल का भी टेंडर नगर परिषद गढ़वा के द्वारा निकाला जाएगा। नीलांबर पीतांबर पार्क का निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चलाई जा रही है। अगले महीना में नगर परिषद के जनता को पार्क तैयार करके उनके सुपुर्द कर दी जाएगी। बहुत जल्द बस स्टैंड का भी टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसका भी निर्माण कार्य 1 साल के अंदर कर दी जाएगी।
नगर परिषद गढ़वा में शहरी जलापूर्ति योजना का कार्यक्रम मई 2021 महीना तक पूर्ण कर दी जाएगी और कचरा डंपिंग यार्ड वेस्ट मैनेजमेंट का भी कार्य अगले साल 2022 तक पूरी कर ली जाएगी, जिससे कि पूरे शहर का कचरा वहां पर सुखबाना में रखा जाएगा। जिससे की खाद, पेवर ब्लॉक, यह सभी चीजों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि उमेश कुशवाहा, अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष केसरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, संवेदक पूरन तिवारी, आनंद कुमार, सचिन कुमार, कुतूबदिन अंसारी, राजा पांडे उपस्थित थे। विदित है कि इस तरह का योजना गढ़वा नगर परिषद में पहले पांच सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र का निर्माण हो चुका है। इस नगर परिषद में छः वार्ड विकास केंद्र बनाना था, जिसमें की यह वार्ड 14 में वार्ड विकास केंद्र का शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play