पलामू : जिले के हरिहरगंज ब्लॉक के बीडीओ जागो महतो को 7000 रु घुस लेते, पलामू एसीबी की टीम ने उनके आवास से आज सुबह 10.30 बजे रंगे हाथों पकड़ा है। गिरफ्तार बीडीओ को एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अपने साथ ले कर पलामू स्थित कार्यालय के लिए चल दी है।
जानकारी के अनुसार कूप निर्माण में एमबी निर्गत हेतु बीडीओ जागो महतो ने, संतोष कुमार यादव, पिता- कामदेव यादव, तेतरिया, हरिहरगंज से रिश्वत की मांग की थी। संतोष यादव ने आजिज हो कर इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। निगरानी विभाग ने अपने स्तर से जांच के बाद इनकी शिकायत को सही पाया। इसके बाद निगरानी विभाग अपनी टीम के साथ बीडीओ को ट्रैप करने चल दी। फलस्वरूप आज सुबह 10.30 बीडीओ को उनके आवास से ही 7000 रु रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ ली।
फ़ाइल फ़ोटो जागो महतो
बताते चलें कि बीडीओ जागो महतो इसके पूर्व गढ़वा ब्लॉक में बीडीओ के पद पर आसीन थे।