भवनाथपुर : भवनाथपुर प्लस टू हाई स्कूल परिसर में 14 वें वित्त से लगे जलमीनार से बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक सोलर प्लेट की चोरी कर ली।
इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर विकास प्रजापति ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने थाना में दिये गए आवेदन में कहा है कि गुरुवार की सुबह सुचना मिली की जलमीनार की सोलर गायब है, फिर हमने इसकी सूचना पंचायत की मुखिया मधुलता कुमारी को दी तथा मुखिया पति सूर्यकांत कुमार के साथ खुद से आकर चोरी गए सोलर प्लेट की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान हमने देखा की छत्रावास में लॉकडाउन के वजह से कोई भी छात्र नहीं है, लेकिन छत्रावास के छत के ऊपर दो-तीन अज्ञात युवक बैठकर मोबाइल देख रहे थे, उनसे जब जानकारी लेने लगे तो सभी भाग निकले।