गढ़वा : गुरुवार को आजसू पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला कार्यालय केदारनाथ भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव डॉ इश्तियाक रजा एवं संचालन विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महान क्रांतिकारी बाबा तिलका मांझी के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया गया। सदस्यता अभियान के आज शुरुआती दिन लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक लोग आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें जिससे गढ़वा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड की जनमानस के लड़ाई को बल मिल सके।
जिला सचिव डॉक्टर इश्तियाक रजा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता तन-मन से सदस्यता अभियान में लगे और पार्टी का जो लक्ष्य है उस लक्ष्य के प्रति खरा उतरने का काम करें।
विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पंचायत से लेकर गांव तक लोगों के बीच जाने का काम करेंगे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का काम करेंगे। जिस उद्देश्य के साथ किस राज्य का गठन हुआ है उसे पूरा करने के लिए आजसू पार्टी जनता के साथ मिलकर जनता की लड़ाई लड़ने को तत्पर है।
सदस्यता अभियान में प्रमोद कुमार, नसीम खान, मोहम्मद आसिक, कृष्णा राय, आनंद राय, हैदर खान, कृष्णा गुप्ता, चंदन साव, बौद्ध अबासी, अनुराग पासवान, चंदेश्वर कुमार, योगेंद्र कुमार, आदि ने अहम भूमिका निभाई।