पलामू : लेस्लीगंज थाना अंतर्गत कोट खास गांव में 3 दिवसीय फलेरिया जांच शिवर का कैंप लगाया गया। इस जांच शिविर में लेस्लीगंज मेडिकल टीम से दीपू कुमार, एलटी अखिलेश कुमार, रामकिशुन, बेलाल अहमद शामिल थे।
लैब टेक्नीशियन से पूछे जाने पर पता चला की फलेरीया का जांच रात्रि 8 से 12 बजे के बीच ही होता है। आज इस शिविर में 106 सैंपल लिए गए।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से लेस्लीगंज थाना प्रभारी, रमेश चन्द्र हजाम, संजय श्रीवास्तव, बीरेंद्र यादव, नवनीत सिंह, कोट खास मुखिया संतोष मिश्रा, कोट खास सहिया मनोरमा देवी, मालो देवी के आलावा सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।