पलामू : लेस्लीगंज स्थित पैक्स भवन में सरकारी स्तर पर किसानों से धान की खरीददारी मजदूरों के हड़ताल के कारण आज प्रभावित रहा। इस बाबत मज़दूरों का कहना है कि उन्हें काम का मजदूरी का भुगतान नही हो रहा है, सिर्फ गाड़ी लोड करने पर 2.50 (ढाई रुपये प्रति बोरा) मिलता है।

ज्ञात हो कि सरकारी स्तर पर एफसीआई डायरेक्ट धान की खरीददारी न कर ठेकेदार के माध्यम से खरीददारी कर रहा है। ठेकेदार कौन है न तो मज़दूरों को मालूम है न प्रखंड कृषि पदाधिकारी को और न प्रखंड विकास पदाधिकारी को। मजदूरों के मुताबिक ठेकेदार किसानों द्वारा लाये गए धान को तौलने एवं भरने के नाम पर प्रति बोरा 7 रु किसानों से लिया जाता है। साथ ही धान में नमी होने के नाम पर प्रति बोरा 2 केजी एक्स्ट्रा धान लिया जा रहा है।
किसान देते भी हैं। लेकिन गोदाम भर जाने के नाम पर सप्ताह में सिर्फ 3 दिन ही खरीदारी किया जाता है और कभी कभी हप्तों बंद रहता है। जिस कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मज़दूरों के हड़ताल एवम ठेकेदार के मनमानी रवैये से खिन्न किसानों के हंगामा किये जाने की जानकारी मिलने पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो, प्रभारी बीएओ नीरज पासवान के साथ पहुंच गोदाम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने किसानों से किसी भी तरह की उगाही नही करने, मज़दूरों का मजदूरी ठेकेदार द्वारा करने एवं सभी किसानों से पूरे सप्ताह धान की खरीददारी करने का निर्देश दिया।