पलामू : पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने प्रभारी बीडीओ सच्चिदानंद महतो के साथ लेस्लीगंज बीडीओ कैम्पस लेस्लीगंज में पुजा अर्चना व नारियल फोड़कर बाजार का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक बाजार में घूम-घूम कर सब्जी विक्रेताओं से मिल कुशल-क्षेम पूछा। बाजार उद्घाटन पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ मेहता ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में बाजार का अहम रोल होता है। इसलिए जगह-जगह बाजार का लगना जरूरी है, और इसके लिए सुरक्षित एवं उपयुक्त जगह का होना आवश्यक है। लेस्लीगंज में लगने वाला बाजार काफी सिकुड़ गया था, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत होता था। अब यहां पर्याप्त जगह होने से बाजार लगने से सभी को सुविधा होगी।
मौके पर लाला यादव, छोटेलाल सोनी, विनोद कुमार, बसंत वर्मा, दिलीप मेहता, शमशाद खान समेत काफी लोग मौजूद थे।