सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र शारदा गांव के कोईरी टोला में मिट्टी का चाल हंसने से हुई तीन बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
मिट्टी का चाल धंसने से तीन बच्चों की हुई मौत की सूचना मिलने पर बीडीओ दीपक मिंज एवं धुरकी के बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। लगभग 4 घंटे बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर धुरकी थाना ले आयी। गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने उक्त जमीन पर गत दिनों पूर्व जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से मिट्टी को निकालवाया था। ग्रामीण जिस जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर मालिक के द्वारा उक्त मिट्टी निकाला गया था उसके मालिक के ऊपर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुये थे।
बीडीओ ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने तथा सरकार के गाईडलाईन के अनुसार मिलने वाली सरकारी लाभ की सहायता करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण मान गये और घटनास्थल से शव को उठाने दिया।
उधर घटनास्थल से करीब 400 फीट की दूरी पर बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाएं तीनों शव रखे पुलिस जीप को रोककर खड़ी हो गईं। वे लोग थाना नहीं ले जाने की जिद पर अडिग थीं। प्रशासन अफसरों द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों को किसी तरह वहां से हटाया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस जीप को वहां से निकाला गया।
क्या कहते हैं बीडीओ
घटना के संबंध में धुरकी बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा व सगमा बीडीओ दीपक मिंज ने बताया कि घटना बहुत ही दुःखद है।
जैसे ही हमलोगों को घटना की सूचना मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।
उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर हुई खुदाई के बाद चाल धंसने से तीन अबोध बच्चों की मौत हुई है, वह कैसी भूमि है रैयती या सरकारी पूरे मामले की जांच के बाद की पता चलेगा।
बीडीओ ने बताया कि उस भूमि पर किसकी जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर कैसे और किसलिए आकर खुदाई की है, इस मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।