whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190243
Loading...


वनसानी पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा उजागर

location_on भवनाथपुर access_time 11-Feb-21, 04:38 PM visibility 699
Share



वनसानी पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा उजागर


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत वनसानी पंचायत में मनरेगा कर्मियों की मिली भगत से मनरेगा योजना निर्माण में भारी अनिमियतता और योजना में बगैर काम कराये फर्जी तरीके से निकासी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बतातें चलें कि बसंत राम के खेत में 1.40 लाख रुपये की लागत से 60/60 के डोभा निर्माण योजना में बगैर कार्य कराये बिना फर्जी मास्टर रोल बनाकर दिसंबर 2020 में 12 मजदूरों का 6-6 दिन का काम दिखाकर 13 हजार 960 रुपये की निकासी कर लिया गया, जबकि धरातल स्थल पर कोई काम नहीं कराया गया। वहीं कूप के लाभुक कौशल्या देवी के खेत में कूप निर्माण, धर्म नंदन विश्वकर्मा के खेत में कूप निर्माण सहित आधा दर्जन कूप निर्माण में मजदूरों के बजाय जेसीबी से 15 से 20 फिट खोदकर मजदूरों के नाम पर फर्जी मास्टर रोल बनाकर डिमांड मार दिया गया।
जबकि दूसरी तरफ लव सिंह के खेत में पूर्व में मनरेगा से बने टीसीबी योजना में ही मिट्टी काटकर तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ योजनाओं में अभी तक राशि की निकाशी नहीं हुई है। परन्तु मस्टररोल व डिमांड कर दिया गया है। योजनास्थल पर ग्रामीणों से पुछने पर नाम नहीं छापने के शर्त पर जेसीबी चलाये जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पंचायत के मजदूर काम के अभाव में दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहें है, वहीं सरकार द्वारा इनके हित में चलायी जा रही योजनाओं में मजदूरों के बजाए जेसीबी मशीन से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि जेसीबी मशीन चलाने की हरी झंडी मनरेगा कर्मी ही देते हैं, क्योंकि मशीन लगाने के तुरंत बाद उक्त योजना में मजदूर लगाकर मशीन के निशान मिटा दिये जाते हैं।
इस संबंध में रोजगार सेवक ज्ञानरंजन चतुर्वेदी ने अनभिज्ञता जताते हुई कहा कि इस तरह का मामला अभी संज्ञान में नही आया है। जबकि इस संबंध में बीपीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि की इसकी जानकारी नहीं है। मैं कुछ दिन पूर्व ही प्रभार लिया हूं मामले की जानकारी नहीं है, स्थल पर जा कर जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play