भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के मनरेगा कार्यालय के सभागार में बुधवार को मनरेगा कर्मी संघ की बैठक वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में राज्य के संघ के पदाधिकारियों के साथ सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध में एकजुट होकर सरकार का विरोध करने का निर्णय लेते हुए बीडीओ उमेश मंडल को पत्र सौंपा।
पत्र में कहा गया की मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा कर्मियों की सेवा नियमतिकरण का आश्वासन दिया गया था। किंतु आज उनके आश्वासन को लागू नहीं किया जा रहा है। जबकि वैश्विक महामारी के दौरान मनरेगाकर्मियों के द्वारा जान को जोखिम में डाल कर कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात काम को अंजाम दिया गया था। परन्तु आज की मंहगाई में मनरेगा कर्मी जीवन यापन के लिए मोहताज है।
मनरेगाकर्मी राज्य संघ के आह्वान पर तीन दिन दिनों तक काला बिला लगाकर कार्य करने तथा इस सरकार के सचेत नहीं होने पर अगली रणनीति सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया जायेगा।
मौके पर वीरेंद्र यादव, मनोज कुमार, सुजित कुमार रावत, ज्ञानरंजन चतुर्वेदी, सुनील कुमार, मनीष जायसवाल, नागेंद्र कुमार, अनुज कुमार, वरुण कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।