whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473681
Loading...


बदहाल जीवन यापन करने को मजबूर हैं बैतरी के मुसहर परिवार

location_on खरौंधी access_time 10-Feb-21, 05:51 PM visibility 653
Share



बदहाल जीवन यापन करने को मजबूर हैं बैतरी के मुसहर परिवार


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड मुख्यालय से सटे बैतरी मोड़ में निवास करने वाले एक दर्जन से अधिक मुसहर बदहाली की जिंदगी जीने को विवश हैं। यहां न तो स्वास्थ्य की व्यवस्था है और न ही अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। वर्तमान में यहां मुसहर परिवार दाने-दाने की मोहताज है। इसका खुलासा बुधवार को हुआ, जब प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान बैतरी मोड़ पर पहुँचे। यहां की स्थिति अतिदयनीय है। सरकार भले ही घर-घर शौचालय प्रधानमंत्री आवास का दावा करे, लेकिन सरकारी दावे भी यहां खोखला साबित हो रहे हैं।एक को छोड़कर किसी भी व्यक्ति के पास आधार कार्ड, वोटर आईडी नहीं है। जबकि यह मुसहर परिवार कई सालों से झोपड़ी बनाकर यहाँ निवास कर रहा है। सरकार के द्वारा ठंड से बचने के लिए गरीबों को कंबल उपलब्ध कराया गया था।
लेकिन मुसहर परिवार के लोगों को एक भी कंबल नसीब नही हुआ। सभी पंचायत के मुखिया को कंबल उपलब्ध कराया गया था लेकिन मुखिया अपने चहेते को कंबल उपलब्ध करा दिए। मुसहर परिवार के लोग कंबल के लिए प्रखंड कार्यालय तक गए लेकिन पदाधिकारियों के द्वारा कोई सुधि नही ली गई। जबकि सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इसी रास्ते से प्रतिदिन गुजरते हैं लेकिन आज तक इनकी कोई सुधि नही ली गयी। प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान ने मुसहर परिवार से मिलकर आधार कार्ड, सहित राशन कार्ड बनाने का भरोसा दिलाया ताकि सरकारी योजना का लाभ उन सबों को मिल सके। इस दौरान प्रमुख उनके साथ ही बैठकर उनकी समस्याओं को सुना।तत्काल कंबल एवं अनाज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
साथ सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं में भी लाभान्वित होने की बात कही। मुसहर परिवार में स्वास्थ्य सेवा में नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। कुछ लोग कई रोग से ग्रसित हैं। स्थल पर कभी साहिया तक नहीं आती है। इस क्षेत्र में टीकाकरण तक नहीं हुआ है। प्रखंड के करीब होने के बावजूद यह क्षेत्र उपेक्षित है। शौचालय का घोर अभाव है। मजबूरी वश मुसहर परिवार खुले में शौच को मजबूर हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play