धुरकी : धुरकी प्रखंड के शिवरी गांव मे हो रहे नौ दिवसीय लक्ष्मी महायज्ञ का समापन बुधवार को किया गया। इस दौरान यज्ञ की पूर्णाहुति कर महा प्रसाद वितरण किया गया एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया।
समापन के दौरान यज्ञ के आयोजन करने वाले महंत शेष नारायण चार्य जी ने बताया की यज्ञ होने से गांव जहां शुभ होता है, वही गांव में सुख शांति समृद्धि भी आती है। उन्होने कहा की गांव के लोगों को आस्था के प्रति सच्ची श्रद्धा व इश्वर से गहरा लगाव होता है। वही लोगों को मन और विचार शुद्ध होते हैं, आचार्य ने बताया कि हम ने धुरकी प्रखंड के कदवा उर्फ लिखनी धौरा, अंम्बाखोरया, धुरकी, व शिवरी गांव में यज्ञ को सफल कराया हूं अभी तक अपने जीवन काल में 101 वां यज्ञ शिवरी गांव मे संपन्न उनके द्वारा कराया गया।
उन्होने कहा की अगला यज्ञ छतरपुर में करने की तैयारी चल रही है।
वहीं यज्ञ के अध्यक्ष रघुनाथ यादव ने बताया कि गांव में 9 दिन का यज्ञ संपन्न हुआ है, जिससे 9 दिनों तक गांव भक्तिमय हो गया था। बाहर से लोग आ कर यज्ञशाला का पचकरमा किए वही यूपी के इलाहाबाद और बनारस से आऐ विद्वानों के द्वारा कथा कही गयी, एवं वृंदावन से आए रासलीला का भी मंचन रात्रि में किया जा रहा था। जिससे गांव में बिल्कुल भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विदित हो कि यज्ञ को सफल बनाने को लेकर नंदकिशोर यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, चंद्रिका यादव, मुखिया पति रामजीवन यादव, उदय चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी सहित सभी गांव के लोग ने योगदान दिया।