भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के अरसली उतरी पंचायत में विगत 12 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से ब्लैक आउट की स्थिति हो गई है। आवेदन देने के बाद भी विद्युत विभाग की गोल मटोल बातों को सुन ग्रामीणों में आक्रोश है। अरसली बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण विनोद कुमार, सुरेश बियार, उद्देश्य मेहता, नवसाद खान, विकाश पासवान, विशाल कुमार, रमेश कुमार, जावेद, सुहेल आलम, सर्वण पासवान, मुकेश शर्मा, अजित शर्मा आदि ने बताया की, गांव का ट्रांसफार्मर पंद्रह दिनों से खराब है। इस कारण पूरे गांव में बिजली सप्लाई बंद है। कोरोना महामारी व भीषण गर्मी के चलते अंधेरे में रात काट रहे ग्रामीणों ने बताया की गांव में बिजली नहीं होने के कारण रात के समय बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
जबकि अभी स्कूलों में छुट्टी है और ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है पर अरसली गांव के बच्चे मोबाइल चार्ज नही होने के कारण पढ़ नही पा रहे हैं। कहा की विभाग को और स्थानीय विधायक के आवास में जा कर इसकी लिखित जानकारी दी। इस सूचना के लिए सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। इसके बाद आपात सचिव धनंजय साव, केंद्रीय मनोज पहाड़िया ने बिजली विभाग से दूरभाष से बात की लेकिन उनकी भी विभाग बात नहीं सुनी। हमलोग जब पता करते है तो जवाब में कागज बढा दिया गया है कहा जाता है। जबकि लगभग 12 दिन हो गये अभी तक कोई पता नहीं। न तो हमलोग की बात बिजली विभाग सुन रही है और ना ही स्थानीय विधायक। हमलोग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि एक किलोमीटर दूर पर सिंदुरिया में ट्रांसफार्मर और पोल तार लगाने का काम चल रहा है।
इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ
ने बताया की मेरा जो काम था मैंने कर दिया है। एक्सक्यूटिव साहब उस ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बनाकर देंगे तो मिल जाएगी। जबकि इस संबंध में जेई महादेव महतो से पूछे जाने पर बताया की एस्टीमेट बन गया है। एसडीओ साहब के पास अब तक पहुंच गया होगा। जल्द ही ट्रांसफार्मर मिल जाएगी।