केतार : परती कुशवानी पंचायत के जोगियावीर में बिजली पोल के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से नारायण गुप्ता के दो कट्ठा में लगा अरहर, खेत जलकर राख हो गया। गांव के लोगों द्वारा पावर स्टेशन में फ़ोन कर बिजली कट कराया गया उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाया गया।
मौके पर अमलेश गुप्ता, राजू गुप्ता, नीरज गुप्ता, सरिता देवी, रवि कुमार गुप्ता, कामेश्वर राम सहित दर्जनों लोगों ने पानी लाकर आग पर काबू किया।