गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद में वार्ड नंबर 6 सामुदायिक हॉल सह वार्ड विकास केंद्र बैल बाजार में सरकार द्वारा 34 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। सरकार की यह सोच था कि हर वार्ड के लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाए, लेकिन यह वार्ड विकास केंद्र हाथी का दांत साबित हो रहा है। इस वार्ड विकास केंद्र का हालात तो ऐसा है कि दरवाजा तक जाने में हिचकिचाहट महसूस होती है। गेट के सामने गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है।
जब इसके बारे में वार्ड पार्षद घनश्याम कुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि नियमित यहां डॉक्टर और नर्स बैठते हैं और मरीज भी देखते हैं। लेकिन वार्ड विकास केंद्र को देखने से ऐसा लगता है कि अटल मुहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर तो क्या एक आम आदमी भी आसानी से जा नहीं सकता है।
ऐसा महसूस होता है जैसे इस केंद्र में वर्षों से ताला बंद है। कभी खुलता ही नहीं।
आसपास के लोगों ने बताया कि कभी कोई डॉक्टर आते नहीं है, ना ही दवा का वितरण होता है। अब देखने की बात यह है कि कब तक यहां सुधार होगा और नियमित रूप से मरीजों को डॉक्टर देख सकेंगे और मरीज लाभान्वित हो सकेंगे।