whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203714
Loading...


कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग करेगा एक क्लस्टर विलेज का चयन

location_on भवनाथपुर access_time 10-Feb-21, 11:27 AM visibility 658
Share



कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग करेगा एक  क्लस्टर विलेज का चयन


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (गव्य विकास प्रभाग) झारखंड सरकार रांची के द्वारा वितीय वर्ष 2020-21में केंद्रीय योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्यादेश के आलोक में वितीय वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना गढ़वा जिला अंतर्गत प्रखंड भवनाथपुर को प्राप्त विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य के आलोक में भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख रीता देवी के अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई, जिसमें विधायक प्रतिनिधि विपिन चौबे, एवं भानु गुप्ता सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों को सरकार के राज्यादेश के संबंध में प्रखंड पशु चिकित्सक सह प्रखंड गव्य विकास पदाधिकारी डॉ कुमारी लीना के द्वारा बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत किसी एक पंचायत का चयन क्लस्टर विलेज के रूप में करने का निर्देश प्राप्त है।
जिसमें इस वितीय वर्ष हेतु प्राप्त लक्ष्य का क्रियान्वयन उसी पंचायत में कराना है, जिसमें दुधारू गाय, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन आदि हेतु योग्य एवं इच्छुक लाभुकों का चयन कर प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा, जिससे वहाँ के गरीब परिवार के लोग अपनी आमदनी बढ़ा सकतें है। जिसमें कैटेगरी के हिसाब से 25% से 90% प्रतिशत तक सरकार से अनुदान का भी प्रावधान है। उक्त आदेश के आलोक में भवनाथपुर प्रखंड के अरसली (दक्षिणी) पंचायत को क्लस्टर विलेज के रूप में सर्वसम्मति से उपस्थित जन प्रतिनिधियों के द्वारा चयनित किया गया, जहां योग्य लाभुकों का चयन कर के उन्हें विभाग से लाभ दिलाया जाएगा। उक्त बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सोना किशोर यादव, कनिय अभियंता विजय शंकर राय, कनिय अभियंता सिंघेश्वर महतो, मुखिया राजेश गुप्ता, मनोहर विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play