भवनाथपुर : केतार प्रखंड के ताली गांव निवासी नन्दकेश्वर गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में कार्य करने के दरम्यान छत से गिरने से एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को परिजनों द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बताया गया की मजदूर को सर व अन्य जगहों पर गम्भीर चोट है।