whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202510
Loading...


झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ने मंत्री को सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र

location_on बंशीधर नगर access_time 09-Feb-21, 06:10 PM visibility 660
Share



झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ने मंत्री को सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष अमर राम ने सोमवार को प्रदेश के पेयजल एवम स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा। श्री राम के मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग किया है। मांग पत्र में पण्ड रवा डैम, बभनी खांड डैम व बम्बा डैम की अधूरी नहर पक्कीकरण का कार्य पूरा करवाने, प्रखण्ड में 200 नया चापानल लगवाने, नरही पंचायत के चार गांवो को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने के लिए मर्चवार लिफ्ट एरिगेशन के निकट लौंगा नदी पर पुल का निर्माण कराने, पीडब्लूडी से गड़े चापानल की मरम्मति के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से गरबान्ध पंचायत होते हुए पाट गढ़ तक सड़क चौड़ीकरण व पक्कीकरण का कार्य कराने, शौचालय निर्माण की राशि बारह हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से आरईओ रोड शिवपुर से हुलहुला खुर्द पंचायत तक सड़क चौड़ीकरण व पक्कीकरण कराने, सलसलादी ग्राम स्थित बड़का आहर की मरम्मति करवाने, रजिस्टर टू से जमीन को ऑनलाइन कराने, सलसलादी ग्राम में कसया नदी पर चैकडेम का निर्माण कराने, नगर उंटारी से भवनाथपुर मार्ग में रेलवे क्रासिंग के पास ओवर ब्रीज बनवाने, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 हेन्हों मोड़ से मर्चवार, सलसलादी होते चना सिवान तक सड़क चौड़ीकरण व पक्कीकरण कराने, हुलहुला खुर्द पंचायत के नरखोरिया खुर्द व ग्राम हुलहुला कला को जोड़नेवाली पुल व गार्डवाल का नवनिर्माण कराने, कधवन ग्राम में पावरग्रिड का कार्य चालू कराने तथा हलीवन्ता पंचायत के महदे ईया ग्राम में खेल मैदान का चारदीवारी निर्माण कराने की मांग शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play