बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला परिषद के सदस्य राजकुमार राम ने सोमवार की देर शाम स्थानीय जलक्रांति भवन में प्रदेश के पेयजल एवम स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीन सूत्री मांग पत्र सौपा।
पेयजल एवम स्वच्छता मंत्री को दिए गये मांगपत्र में कहा गया है कि हाल सर्वे खतियान त्रुटिपूर्ण है।किसी की भूमि किसी के नाम कर दिया गया है।जो लोग वर्ष 2016 तक मालगुजारी रसीद कटा चुके है, उन्हें 1965 से ऑनलाइन रसीद कटवाना पड़ रहा है। इसलिए रजिस्टर टू से रसीद कटवाने की व्यवस्था किया जाय। नगर उंटारी प्रखण्ड के जंगीपुर के आदिवासियों की खतियानी भूमि गैर आदिवासियों के खाते में कैसे चला गया?,रमना प्रखण्ड के कोरगा की गैरमजरूआ भूमि का खाता गैर जोतदारों के नाम कैसे खुला इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाय।
फ्लोराइड युक्त गाँव पतरिहा कला-खुर्द, हुलहुला कला-खुर्द व नया खांड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने व नदियों को प्रदूषित होने से बचाने की मांग शामिल है।