गढ़वा : गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह गढ़वा ओलम्पिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा के अध्यक्षता में वॉलीबॉल संघ की बैठक हुई, जिसमें संघ के क्रियाकलापों एवं आगे के कार्यों हेतु कई निर्णय लिए गए, जिनमें पहला, संघ के अध्यक्ष उदय शंकर दुबे के निधन के उपरांत रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर चुनाव करना सुनिश्चित किया जाय। इसके लिए झारखंड वॉलीबॉल संघ को सूचित कर पर्यवेक्षक भेजने की अपील की जाय। साथ ही साथ गढ़वा ओलंपिक संघ को भी उचित माध्यम से सूचना दी जाय। दूसरा, झारखंड सुब जूनियर वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु 14 फरवरी राँची वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में गढ़वा जिला के तरफ से विवेक कुमार का चयन किया गया। तीसरा, झारखंड सीनियर वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु 20 से 25 फरवरी तक गोड्डा में आयोजित अंतर जिला वॉलीबॉल लीग में भाग लेने हेतु 18 फरवरी को एक ट्रायल कराया जायेगा।
उक्त जानकारी वॉलीबॉल संघ के सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
इस बैठक में संघ के सचिव ओम प्रकाश तिवारी सह सचिव नवीन पाठक ऑफिस सचिव संजीव पांडेय कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, प्रवीण सिंह, नीरज सिन्हा, सत्येन्द्र सिन्हा, अंकेश नारायण, पंकज मिश्रा, अरविन्द दुबे श्याम बाबा, डे बोर्डिंग कोच प्रभात रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे।