भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को 42 गर्भवती महिलाओं का महिला डॉक्टर प्रियंका कुमारी के द्वारा एएनसी की जांच किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का हेमोग्लोबिन, थायराइड, ब्लड सुगर, एचआईवी, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई।
इन गर्भवती महिलाओं को उनके घर से अस्पताल तक सुरक्षित सहिया की देख रेख में लाया गया था, जबकि अस्पताल में सभी को पौष्टिक नाश्ता का पॉकेट दिया गया।
मौके पर बीटीटी धर्मजीत राम, सहिया कुसुम देवी, फुलपति देवी, किरण देवी, रीता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, राधिका देवी सहित कर्मी उपस्थित थे।