whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199717
Loading...


जन जागृति विकास मंच ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-21, 02:48 PM visibility 772
Share



जन जागृति विकास मंच ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जन जागृति विकास मंच के द्वारा मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर - 07 स्थित बाबा वीर कुंवर के प्रांगण में जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि चिकित्सक सह समाजसेवी पतंजलि केशरी ने शिक्षा के बारे में कहा कि हमलोग शिक्षा के बिना बेबस और लाचार समझते हैं, मगर हमलोग बेबस और लाचार नहीं हैं। जिस दिन हमलोग शिक्षित हो जाएंगे उसके बाद हमलोग को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि मंच के द्वारा जो निःशुल्क शिक्षा बच्चों को दिया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। महिलाओं के बारे में उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा का अलख और पढ़ाने का कार्य सर्वप्रथम महिला ने ही किया था। विशिष्ट अतिथि ब्लड डोनेशन चैयरमेन सह समाजसेवी कृत्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है, उस समय में मिस्कार मुहल्ला के लोगों ने अवसर को ढूँढा और आज हमसब के बीच में यह अवसर जन जागृति विकास मंच के रूप में सामने है।
जो बहुत ही खुशी की बात है वार्ड नंबर - 07 के वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद ने कहा कि मिस्कार मुहल्ला गंदगी बस्ती होने के कारण भी यहाँ के युवा लोग इतनी अच्छा काम कर रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। समाजसेवी अब्दुल मनान सर ने नारी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी वह शक्ति है। जिसके बिना सभी कार्य अधूरा है हमारे भारतीय संस्कृति में तो नारी को माता, देवी का दर्जा दिया जाता है। मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे महिला को भी आगे लाने के लिए मंच के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। अगर महिला लोग शिक्षित होने के लिए तैयार हो, तो महिलाओं के लिए भी निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य भी मंच के द्वारा किया जाएगा।
युवा भाजपा नेता चंदन जायसवाल ने मंच की सराहना करते हुए कहा कि मंच के द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है कार्यक्रम का संचालन मंच के संरक्षक अनिरुद्ध शरण ने की। धन्यवाद ज्ञापन मंच के सचिव बादल कुमार ने की। इस कार्यक्रम मे मंच के कोषाध्यक्ष छोटू बघेल, उपाध्यक्ष आकाश कुमार एव विकास कुमार, सहसचिव आर्यन कुमार, स्वागत सचिव जय कुमार, स्वागत सह सचिव भोलु कुमार, शिक्षा सचिव अभिषेक कुमार, शिक्षा सह सचिव अंकित कुमार, स्वच्छता सचिव विकास कुमार, स्वच्छता सह सचिव कंचन कुमार, सांस्कृतिक सह सचिव गंगा कुमार, व रोहन कुमार, मंच के संरक्षक नकछेदी बघेल, राजन बघेल, अखिलेश राम, सक्रिय सदस्य दिपू पटेल, जयप्रकाश कुमार, विशाल कुमार, शांतनु केशरी, एव सोनू कुमार, रंजीत कुमार, नवीन प्रसाद , सुनील प्रसाद, श्रवण राम, रानी देवी, प्रभा देवी, सविता देवी आदि बड़ी संख्या में महिला एव पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play