बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के कुंबा ग्राम के अगरिया टोला स्थित पंडवा नदी पर बने छलका में डूबने से 22 वर्षीय युवक सुरेंद्र सिंह खरवार की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रविवार की शाम घर में झगड़ा करने के बाद से गायब था। मृतक के परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर सुबह उसका शव छलका में मिला। पुलिस के पहुंचने के पहले परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
इस संबंध में पूछने पर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक को बचपन से ही मिर्गी की बीमारी थी।