whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208820
Loading...


30 दिनों से लंबित 40 दाखिल खारिज के मामले को उपायुक्त ने शीघ्र निष्पादित करने का संबंधित सीओ को दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 08-Feb-21, 05:41 PM visibility 659
Share



30 दिनों से लंबित 40 दाखिल खारिज के मामले को उपायुक्त ने शीघ्र निष्पादित करने का संबंधित सीओ को दिया निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू- अर्जुन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि दाखिल खारिज के 30 दिनों से अधिक के लंबित मामलों की कुल संख्या 276 तथा 90 दिनों से अधिक के लंबित मामलों की संख्या 13 पाई गई है। जिसे यथाशीघ्र निष्पादित करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त लॉगिन में लंबित मामलों का निष्पादन भी दिन प्रतिदिन सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया। दाखिल खारिज की समीक्षा के क्रम में 30 दिनों से अधिक लंबित 40 मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने हेतु सभी संबंधित अंचला अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
साथ ही बताया गया कि इसके अतिरिक्त लॉगिन में लंबित 558 मामलों को भी दिन-प्रतिदिन निष्पादन करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया। अवैध जमाबंदी के चिन्हित मामलों के संदर्भ में उनके नियमितीकरण अथवा रद्द करने संबंधित प्रतिवेदन यथा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, साथ ही हाल सर्वे खतियान में वैसे सरकारी भूमि जिसमें अभीयुक्ति कॉलम में अवैध दखलकार करके दर्शाया गया है उस संबंध में एक सूची बनाकर 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ई रेवेन्यू कोर्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि जितनी भी मामलों को ऑफलाइन में डिस्पोज कर दिया गया है उनको ऑनलाइन अपलोड करें तथा सभी अंचलाअधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को कोर्ट का कार्य हेतु दिन निर्धारित किया गया है उक्त निर्धारित दिन या तिथि को ई रेवेन्यू कोर्ट से संबंधित उक्त निर्धारित दिनों को आवश्यक मामलों का ऑनलाइन प्रविष्टि करते हुए उनका भी निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
इसके अलावा बैठक में मनरेगा के कार्यो की भी समीक्षा उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से की गई तथा उन्हें मनरेगा के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं का स-समय निष्पादन करने की बात उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय के द्वारा कही गई। मौके पर उपायुक्त व उप विकास आयुक्त के अलावा अपर समाहर्ता गढ़वा दिनेश सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह उप समाहर्ता भूमि सुधार गढ़वा मोहम्मद जियाउल अंसारी, विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी राजस्व विभाग के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play