खरौंधी : प्रखंड के चंदनी पंचायत के कुम्हार टोली के बसंत कुमार प्रजापति का आकस्मिक निधन वर्ष 2019 में हो गया था, जिससे उनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी के बोझ तले दब गया। बताते चलें की इससे पहले उनके पिता का भी 2016 में मौत हो गया जिससे उनका परिवार एकदम बेसहारा हो गया।
बसंत कुमार प्रजापति के मृत्यु हो जाने से तीन मासूम बच्चियां एवं मां कपड़ा, खाद्घ सामग्री एवं पैसा के लिए में दर-दर की ठोकरें खाते घूम रही हैं। इस पर किसी जनप्रतिनिधि एवं सरकार का नजर नहीं है। सरकार के द्वारा अभी तक नीतू कुवंर को किसी तरह का कोई सहयोग नहीं किया गया है जिससे लाचार नीतू कुमार इस कड़ाके की ठंड में कपड़ा, पैसा एवं भोज पदार्थ के जूटाव में अपने तीन मासूम बच्चियों के साथ किसी के यहां मजदूरी करने को विवश हैं।
खबर के माध्यम से जानकर गढ़वा के कपडा बैंक संस्थापक शौकत खान द्वारा इस लाचार नीतु कुंवर को वस्त्र, कंबल, दो बोरी चावल, दो बोरी मुरही सहित अन्य समान सहयोग के रूप में दिया गया ताकि इस कडाके की ठंड से लचार नीतु कुंवर को निजात मिल सके।
इस मौके पर बेलाश प्रजापति, फुलवसिया कुंवर, नीतू कुंवर, कमला देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, सरोज देवी, जगन्नाथ प्रजापति, आशा देवी, रेखा देवी, पंकज प्रजापति आदि ग्रामीण उपस्थित थे।