रमकंडा : गढ़वा डीएसई के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखण्ड संसाधन केंद्र रमकंडा में प्रखण्ड के 22 पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। सत्यापन का कार्य बीपीओ चिन्तामणि तिर्की एवं पारा शिक्षक रिजवान फिरदोश के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। प्रमाण पत्रों के सत्यापन में मुख्यरुप से मैट्रिक, इन्टर, बीए सहित टीचर ट्रेनिंग व टेट पास के सर्टिफिकेट की जांच की गयी। इस मौके पर कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।