भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के मकरी कुंवर ठिका में बीती रात्रि दो सहोदर भाइयों के बीच आपसी विवाद को लेकर लाठी व टांगी से जमकर हुए मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कराया गया है। जबकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से भवनाथपुर थाना में अवेदन देकर एक दूसरे पर करवाई की मांग की गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि मकरी कुंवर ठिका निवासी जगदीश राम व उसके छोटे भाई अमरदीप राम के बीच आपसी विवाद को लेकर बीती रात्रि लगभग 10 बजे तू-तू, मैं-मैं के बाद आक्रोश में लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से जगदीश राम उसकी पत्नी बिगनी देवी व पुत्री संगीता देवी घायल हो गई।
जबकि दूसरे पक्ष से अमरदेव राम व उसकी पत्नी लखिया देवी को गम्भीर चोट है।