whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210844
Loading...


वैक्सीनेशन दर में तेजी लाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 08-Feb-21, 02:33 PM visibility 657
Share



वैक्सीनेशन दर में तेजी लाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में कोविड-19 के वैक्सीनेशन से संबंधित डिस्टिक टास्क फोर्स (स्वास्थ्य) की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से दिए जा रहे हैं कोविड- वैक्सीनेशन का जायजा लिया तथा वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों मुख्यत: प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, एल.एस. को आपसी समन्वय बनाते हुए वैक्सीनेशन की दर में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा हेल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर के द्वारा वैक्सीनेशन के क्रम में अपेक्षित सहयोग नहीं प्राप्त हो पा रहा है। ऐसे में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम प्रवीण कुमार को वैक्सीनेशन किए जाने वाले बेनिफिसियरीज की सूची प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी टेलिफोनिक माध्यम से बेनिफिशियरी को सूचित करवाना सुनिश्चित करें ताकि हम अधिक से अधिक रजिस्टर्ड स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मियों का वैक्सीनेशन करने सफल हो सके। सूचना के अभाव में अधिकांशतः सहिया व सेविकाएं वैक्सीनेशन के लिए नहीं पहुंच पा रही हैं ऐसे में इस व्यवस्था को सुदृढ़ करना सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि अधिकांशतः स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन दी जा चुकी है कुछ सेविका व सहायिकाएं हैं जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है परंतु वह वैक्सीनेशन से वंचित रह गई हैं। ऐसे में उपायुक्त ने सीडीपीओ की मदद से उन्हें बुलाकर वैक्सीनेशन कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही उपायुक्त ने जेल सुपरीटेंडेंट विजेंद्र कुमार को भी जेल के स्टाफ का वैक्सीनेशन कराने हेतु निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन तथा डीपीएम को वैक्सीनेशन की डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उप विकास आयुक्त ने काम के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर उपायुक्त अथवा उप विकास आयुक्त से संपर्क करते हुए वैक्सीनेशन रेट में सुधार करने की बात कही।
टीकाकरण हेतु लेकर आए निम्न आईडी प्रूफ-: विदित हो कि जिले में आठ स्थानों क्रमशः सीएचसी भंडरिया, सीएचसी भवनाथपुर, सीएचसी धुरकी, सदर अस्पताल, सीएचसी मझिआंव, सीएचसी मेराल, ट्रांमा सेंटर नगर उंटारी व सीएचसी रंका में वैक्सीन दिया जा रहा है। टीकाकरण हेतु बेनिफिशियरी अपना एक वैलिड आईडी प्रूफ यथा पैन कार्ड, पासबुक, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस लेकर अवश्य जाएं इसके लिए आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। बैठक में इनकी रही उपस्थिति-: मौके पर उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा दिनेश सुरीन, सिविल सर्जन डां. जे.पी. सिंह, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग प्रवीण कुमार, एमओआईसी समेत अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play