खरौंधी : खरौंधी मुख्य बाजार में स्थित रहबर वेलफेयर सोसायटी गढ़वा के तत्वावधान में कादरी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
कादरी हॉस्पिटल के संचालक ने बताया कि कादरी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा कुल 150 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा दवा का वितरण किया गया। 150 मरीजों में से 56 मरीजों के खून के नमूने की जाँच करायी साथ ही 10 गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई तथा 11 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
प्रमुख धर्मराज पासवान ने बताया कि कादरी हॉस्पिटल खरौंधी क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।गरीब असहाय लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
कादरी हॉस्पिटल के संचालक ने बताया कि समय समय पर खरौंधी जैसे सुदूरवर्ती इलाके में इस तरह का कैम्प का आयोजन कर गरीब असहाय मरीजो की सेवा लगातार मेरे द्वारा की जा रही है।आगे भी निरंतर कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस दौरान डॉ0 अमित कुमार, डॉ असरद अंसारी, डॉ मोनाजिर हसन, डॉ महिर यमानी, डॉ शमीम अंसारी ने मरीजों का इलाज किया।
मौके पर सहयोगी अभिजीत किशोर, प्रमुख धर्मराज पासवान, सोनम सिंह, सुप्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि स्टाफ मौजूद रहे।