सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार के समीप रविवार को सगमा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, सगमा के पूर्व मुखिया मानसरोवर यादव टूर्नामेंट के संरक्षक व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप फीता काटकर एवं गेद को शॉट लगाकर किया। उद्घाटन मैच जमुई और बहियार टीम के बीच खेला गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री देव ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि छोटे आयोजन से ही जिला व राज्यस्तरीय खिलाड़ी निकलते है। कम संसाधन में भी बेहतर प्रर्दशन करना एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है।
कहा कि खेल का मानव जीवन में विशेष महत्व है। खेल से जुड़े रहने से दिल तथा दिमाग तरोताजा रहता है। आज के समय छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हो गया है।
इस मौके पर मुखिया नारायणदास यादव, अमर पांडेय, संजय पांडेय, देवेद्र सिंह, गुलाब चन्द्रवंशी, सदानंद यादव,सत्येंद्र यादव, हजारी यादव, रामेश्वर यादव, क्रिकेट टूर्नामेंट के चंदन यादव, जनार्दन यादव, उमेश बैठा, चंद्रकांत यादव, शशि प्रकाश यादव, अनुज यादव, धनंजय यादव, अभिमन्यु यादव, बिंदेश यादव, फुलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।