whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213814
Loading...


दिव्यांगों के कटे हाथ पैर का कृत्रिम अंग हेतु जांच शिविर का मंत्री ने किया उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 07-Feb-21, 06:32 PM visibility 659
Share



दिव्यांगों के कटे हाथ पैर का कृत्रिम अंग हेतु जांच शिविर का मंत्री ने किया उद्घाटन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्थान रांची और लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट निरामया के संयुक्त तत्वाधान में कटे हाथ पैर वाले दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतु एक जाँच शिविर का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय मेन रोड गढ़वा मे किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन के साथ किया। अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को बुके और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन सह रीजन चेयरमैन अमित कश्यप ने बताया कि लायन्स ग्रीन ने दिव्यांगों के लिए अपने क्लब का परमानेंट प्रोजेक्ट बनाया है।
इसी के तहत तीसरी बार यह निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में 120 व्यक्तियों का जांच किया गया, जिसमें 90 लोगों को चिन्हित किया गया, जिसमें 39 लोगों को कृत्रिम अंग का प्रत्यारोपण किया जाएगा। 40 बधिर लोगों को निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरित किया जाएगा। 7 लोगों को व्हीलचेयर और 4 लोगो को ट्राइसाइकिल दिया जाएगा जो पूर्णतः निःशुल्क होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में लायंस क्लब के लोग अपने व्यस्त कार्यो से समय निकालकर इतना पूण्य का कार्य कर रहे है मानवता की सेवा एक सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि आपलोगो के आशीर्वाद से मैं अपनी पूरी ताकत गढ़वा को भारतवर्ष के एक मॉडल जिला बनाने में लगा दूंगा जिसमे आप जैसी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित होगा।
मौके पर डॉ जवाहरलाल अग्रवाल जी ने मंत्री जी से अपने जिले में विकलांगो के लिए एक विद्यालय और सेवा सदन खोलने की अपेक्षा की। मंत्री श्री ने सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए और पुराने ज़माने मे जब कोई व्यवस्था नहीं थी तब मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, विकलांग शिविर लगा कर 10000 से ज्यादा लोगों की सेवा करने के लिए डॉ जवाहर लाल अग्रवाल और रक्तदान के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए कृत्यानंद श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन लायन विजय कुमार ने किया। संचालन लायन अमित कश्यप ने किया मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से लोग उपस्थित थे। जिसमे कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति भट्टाचार्य, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू सचिव विनय कश्यप, नीरज कुमार, पातंजलि केशरी, दिब्य प्रकाश केशरी, अमित केशरी, जय शंकर ब्रेजियर, दिब्य प्रकाश केशरी, मो. शामिम अंसारी, आशुतोष अग्रवाल, डॉ पतंजलि केशरी, अमरेश आज़ाद, संतोष अग्रवाल, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनूप कुमार, दया शंकर गुप्ता, शिवाजी श्रीवास्तव, राजमणि प्रसाद, रघुवीर प्रसाद कश्यप, सरोज सिंह, लखन प्रशाद कश्यप लायन अमित कश्यप, ज्योति प्रकाश केशरी आदि के नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play