गढ़वा : शहर के चिनियां रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में रविवार को आठ आईसीयू यूनिट एवं न्यू एडवांस डॉयलिसिस यूनिट का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने अत्याधुनिक सूविधाओं से युक्त परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डा. निशांत को बेहतर आईसीयू एवं डॉयलिसिस यूनिट प्रारंभ करने पर बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में आने पर लोग मानव सेवा करने की शपथ लेते हैंं। डा. निशांत ने उस शपथ को पूरा करते हुए पहले से सुविधा युक्त परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में और बेहतर सुविधा व्यवस्था देकर एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है।
डा. निशांत ने कहा कि हमारी यही कोशिश है कि जिले में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराया जाए। ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े।

मौके पर सीएस डा. दिनेश कुमार, डा. जेपी सिंह, डा. नीतू सिंह, पूर्व सीएस डा. एनके रजक, शक्ति सिंह, शौकत खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।