बंशीधर नगर : दिव्यांग संघ के चेचरिया स्थित प्रखण्ड कार्यालय में रविवार को दिव्यांगों की बैठक राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कहा गया कि जब कोई दिव्यांग सरकारी कार्यालय में जाते है, तो उनपर खास ध्यान नही दिया जाता है। बैठक में बैंकों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए जमा निकासी हेतु अलग काउंटर खोलने की मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विगत 6 फरवरी को अनुमण्डल परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित शिविर में वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, राशन कार्ड व एक दिव्यांग को व्हील चेयर दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
बैठक में कमलेश बिहारी, विजय राम, केश्वर पासवान, रूपक कुमार, विजय पांडेय, लोकन राम सहित अन्य उपस्थित थे।