गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के दीपवां मोहल्ला वार्ड नंबर 9, एसडीपीओ आवास के सामने नाली गंदगी से भरा पड़ा है। ना कभी यहां सफाई कर्मी आते हैं और ना ही नाली की सफाई की जाती है। पीसीसी सड़क भी है जर्जर अवस्था में है। आने जाने वालों को और वहां के रहने वाले मोहल्ले के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस हालात का खबर नगर परिषद को है और ना ही नगर परिषद के वार्ड प्रतिनिधि को मोहल्ले के। लोगों ने कहा कि यह नगर परिषद क्षेत्र है। हम लोग सभी टैक्स सहित बिजली बिल समय-समय पर भरते रहते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर ठगा महसूस करते हैं।