धुरकी : प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के 25 योग्य वृद्ध, विकलांग व विधवा महिला को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन स्वीकृति करने के बाद प्रमाणपत्र सौपा है, बीडीओ ने उक्त लाभुको को विधिक जागरूकता शिविर लगाकर प्रमाणपत्र वितरीत किया है, प्रमाणपत्र वितरण के दौरान बीडीओ ने सभी लाभुकों से कहा है की जितने भी आप सभी पेंशन लाभान्वित हैं सभी का पेंशन स्वीकृत हो चुका है, उन्होंने कहा की विगत पांच माह से पेंशनधारियों का भुगतान आवंटन के अभाव मे बंद था, सरकार ने अक्तूबर माह से लेकर जनवरी माह तक का आवंटन भेज दिया है शीघ्र ही सभी पेंशनधारियों के खाते मे डीबीटी के माध्यम राशी भेजी जाएगी।
बीडीओ ने यह भी कहा की जितने भी योग्य लाभुक पेंशन से छुट गए हैं अथवा जिनकी आयु साठ वर्ष हो चुकी है वह अपना आवश्यक दास्तावेज के साथ आवेदन मे संलग्न कर प्रखंड सहायक सह प्रभारी पेंशन सहायक ताहिर हुसैन को दे सकते हैं। बीडीओ ने कहा की सभी जरूरतमंद और योग्य लाभुक को सरकार की महत्वआकांक्षी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा की वह स्वयं जरूरतमंदो का पेंशन से संबंधित कार्य को निर्बाध तरिके से करते हैं।
इस दौरान पेंशन सहायक ताहिर हुसैन, पीएलवी रीमा देवी, मानमती देवी के अलावे लाभुक उपस्थित थे।