बंशीधर नगर : बंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर उत्तर प्रदेश झारखंड के सीमावर्ती बिलासपुर ग्राम के समीप लूना के धक्के से उत्तर प्रदेश के दुद्धी थाना क्षेत्र के रजखर ग्राम निवासी बालरूप पटेल उम्र 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल कोई इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि घायल वृद्ध अपने घर से बंशीधर नगर के बारोडिह ग्राम अपने भतीजे के घर आ रहा था। उत्तर प्रदेश के विंढमगंज पहुंचने के बाद पैदल झारखंड के बिलासपुर टेंपू पकड़ने आ रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लूना चालक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया।