whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189928
Loading...


श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

location_on बंशीधर नगर access_time 06-Feb-21, 06:17 PM visibility 662
Share



श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 अधौरा ग्राम में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने 10 लाख 76 हजार की लागत से बनने वाली दो पीसीसी पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बबलू चंद्रवंशी के घर से अक्ल पाल के घर तक 5 लाख 38 हजार की लागत से तथा नीम पेड़ से श्रवण बैठा के घर तक 5लाख 38 हजार की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गठन के तीन वर्ष बाद वार्ड नम्बर 15 को नगर पंचायत से मिलनेवाली सभी सुविधाएं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, सड़क, नाली निर्माण, पेयजल के लिए जलमीनार, चापानल सहित अन्य सुविधाएं धरातल पर दिखने लगेगा।उन्होंने कहा कि सभी वार्ड वासियो की यह जिम्मेवारी है कि सभी कार्यो का निर्माण अपने देख रेख में कराए व सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि गर्मी के दस्तक देते ही गांव में पानी के लिए हाहाकार मच जाता था, लेकिन इस वर्ष फरवरी माह के अंत तक जलमीनार लगा दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 2022 तक सभी गरीबो का अपना पक्का घर होगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद चंद्रावती देवी, मुक्तेश्वर पांडेय, राणा प्रताप देव, विश्वनाथ पाल, राजेश्वर प्रताप देव, प्रवीण कुमार देव, विकास कुमार देव, नगर पंचायत के कनीय अभियंता राजीव रंजन, विजय ठाकुर, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, अंजनी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play