बड़गड़ : प्रखण्ड कार्यालय के परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस मौके पर पीएलवी कलामुद्दीन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गए थे। जिनमें आपूर्ति विभाग, आवास, पेंशन, कृषि, कल्याण, मनरेगा, बाल विकास, जेएसएलपीएस आदि के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विपिन कुमार भारती ने बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होनें कहा कि बीते दिसम्बर माह के बाद 15820 लाभुकों के बीच विभिन्न योजना मद से 8040184 रुपये का भुगतान किया गया है।
साथ ही बाबा साहब अंबेडकर आवास के पांच लाभुकों, इंदिरा आवास के दो लाभुक को प्रथम किस्त की राशि दी गई है। इसी तरह दिव्यांगता पेंशन का दो स्वीकृति पत्र, रूद निवासी दिव्यांग महिला धनपति कुमारी को ट्राई साईकिल, वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छः कर्मी व एक जनप्रतिनिधि को प्रशस्ती पत्र, जेएसएलपीएस के पार्वती आजीविका सखी मंडल बाड़ीखजुरी एवं सूरज आजीविका सखी मंडल बड़गड़ को एक - एक लाख रूपये का ऋण का चेक प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न पेंशन में आठ लोगों को स्वीकृति पत्र, छः लोगों को मनरेगा जाँब कार्ड, पीएम आवास के अंतिम किस्त कि राशि का भुगतान 19 लोगों को, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत दो एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक लाभार्थी को राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी कल्याण पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा के द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, पूर्व सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, प्रधान बालदेव टोप्पो, तरशीला बाखला, बीपीओ हासिम अंसारी, प्रधान सहायक बिरेंद्र मांझी, एटीएम पंकज दूबे, बीपीएम नकुल लोहरा,पंचायत सचिव सुरेश मेहता, अरविंद सिंह, रामेश्वर राम, जेई उपेंद्र कुमार रवि, धर्मेंद्र यादव, रोजगार सेवक संजय लकड़ा, विजय कच्छप, कुंवर सिंह मोनिका राज, अमर कुमार, सत्येंद्र यादव आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वाधान में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज मनोजचंद्र झा, प्रशिक्षु सिविल जज कौशिक राठौर, एसडीओ जयवर्द्धन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय तिर्की तथा बीडीओ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला जज मनोज चंद्र झा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति लोगो को जागरूक करना है, ताकि लोगो को अपना कार्य कराने में परेशानी का सामना नही करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ तभी ले सकते है जब उन्हें इसकी जानकारी होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि जो कुछ भी जानकारी आप को यहाँ दिया जा रहा है उस जानकारी को आप दूसरे को भी बताए और इसके प्रति लोगो को जागरूक करे।
ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे हो तथा बड़ी बीमारी से ग्रसित हो तो उन्हें इलाज के लिए 5 लाख तक की मदद मिल सकता है। राज्य में झालसा, जिला में डीएलए को इसकी जिम्मेवारी सौपा गया है।
प्रशिक्षु सिविल जज कौशिक राठौर ने कहा कि संविधान दिवस पर झालसा मिशन जागरूकता आदिवासीयो को जागरूक करने के लिए तथा कोई किसान भूखे न सोये इसकी व्यवस्था के लिए मिशन तृप्ति सरकार द्वारा चलाया गया है।एसडीओ जयवर्द्धन कुमार ने कहा कि लोगो को अपने हक के लिए जागरूक करने में समाज का अपेक्षित सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 200 लाभुको के पेंशन की स्वीकृति दिया गया है, 65 ग्रीनकार्ड,59 जॉब कार्ड, एक व्हील चेयर, पीएमवाई से स्वीकृत आवास, जेएसएलपीएस के तहत दीदीबाड़ी योजना का प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।
अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि कोरोना का वेक्सिनशन चल रहा है,यह सभी के लिए उपलब्ध है। इसके लिए रजिस्टेशन कराए। इसके बाद मोबाइल पर आपको सूचना आएगा। यह दो चरणो में पूरा होगा। पहले वेक्सिनेशन के 28 दिन के बाद दूसरा वैक्सीन दिया जाएगा। इस शिविर में सामाजिक
सुरक्षा पेंशन योजना के 276 स्वीकृति पत्र ,खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत 65 ग्रीन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 12 स्वीकृति पत्र का वितरण, मनरेगा अंतर्गत 50 जॉब कार्ड का वितरण किया गया। वहीं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत एक व्हीलचेयर हलिवंता पंचायत की दिव्यांग सुशीला देवी तथा सहायिका संतरा देवी को नियुक्ति पत्र दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो आयुष्मान भारत अंतर्गत गोल्डन कार्ड तथा जेएसएलपीएस के तहत दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 लाभुकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रखण्ड सहायक अनिल कुमार सिंह,नाजिर क़लन्दर प्रजापति, प्रखण्ड समन्वयक स्नेहा सिंह, विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, मुकेश चौबे, रोहित शुक्ल, गुलाब पासवान, किशोर कुमार, प्रखण्ड व अंचलकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कांडी : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में एक दिवसीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जोहन टुडू व थाना प्रभारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर उक्त कार्यक्रम का शुरुआत किया। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों व लाभुकों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था आम लोगों को सहूलियत के लिए बनाया गया है।
आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस उसके पालन के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि पुलिस आपका मित्र है उनको आप सभी ग्रामीण मिल कर सहयोग करें।
बीटीएम रंजीत कुमार सिंह ने 2 सौ किसानों के बीच मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण किये।बीडीओ ने 56 वृद्धा व दिव्यांग लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किये।साथ ही प्रधानमंत्री आवास के 50 योग्य लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। बीडीओ ने वैश्विक महामारी कोरोना के लिए थाना प्रभारी व पत्रकार विजय पांडेय, ब्रजेश पांडेय, दुर्गेश सिंह को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
मौके पर बीडीओ सह सीओ जोहन टुडु,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत सिंह, जनसेवक नीरज सिंह, भवनाथपुर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, निर्मल विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संध्या देवी, सोसल मोबलाइजर राहुल कुमार, पीएलवी राम नरेश मेहता, सभी मुखिया, पंचायत सचिव रोजगार सेवक व ऑपरेटर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
खरौंधी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से जिला विधिक जागरूकता गढ़वा के प्रतिनिधि कुलदीप राम ने भाग लिया। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत से पहले, विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन, पीएम आवास, केसीसी, ग्रीन कार्ड की स्वीकृति के साथ साथ कई प्रमाण पत्र भी दिया गया। उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान खासकर आवास व पेंशन की समस्या लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में उठाया गया।
साथ ही प्रमुख धर्मराज पासवान ने प्रखंड क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से समस्या को रखा। साथ ही उसका समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। उसके बाद संबंधित व्यक्तियों से आवेदन लेकर निवारण के लिए कार्यालय कक्ष में लगे विभागीय कर्मियों के पास उसे जमा करा दिया गया। साथ ही उसका जल्द समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों के द्वारा दिया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख धर्मराज पासवान ने कहा कि सरकारी योजना को लेकर प्रखंड की महिलाएं काफी जागरूक हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की उपस्थिति की संख्या अधिक देख बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की। साथ ही संवैधानिक नियम व कानूनों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की योजनाएं सरकार अपने लिए नहीं बल्कि आम अवाम के लिए ही बनती है।
संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि उस में कामयाबी हासिल नहीं होने पर वे संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देने का काम करें। उक्त आवेदन की तिथि से उन्हें 15 दिनों के अंदर मामलों का निपटारा कर देना है। मामलों का निपटारा नहीं करने के साथ-साथ उक्त करवाई कहां तक पहुंचा उसकी भी जानकारी हासिल करने के लिए लोग बेधड़क आरटीआई का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही निशुल्क न्यायिक लड़ाई के लिए भी बीडीओ ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर उसको पहली लड़ाई लड़ी जाती है। यहां पर प्रखंड विधिक जागरूकता के माध्यम से जबकि जिला में विधिक प्राधिकरण की स्तर से ।
उक्त दोनों स्तरों से न्याय नहीं मिलने पर वे राज्य स्तर तक भी लड़ाई के लिए जा सकते है।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, बीपीओ डिंपल गुप्ता, जीपीएस सुरेश चौधरी, पंचायत सेवक अशर्फी राम, तुलसी राम, परमा राम, मुखिया उपेंद्र भारती, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
केतार : केतार प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नितेश भाष्कर के अध्यक्षता में कई गई। विधिक सशक्तिकरण शिविर में सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की लाभ लेने के बारे में विधिवत जानकारी दी गई।
प्रखंड विकाश पदाधिकारी नितेश भाष्कर ने लोगो को पेंशन, आवास, राशनकार्ड, दीदीबाड़ी सहित अन्य योजना का लाभ लेने के लिए सीधे प्रखंड मुख्यालय में आकर आवेदन करने की बात कहें।बीडीओ ने कहा कि सरकार के द्वारा गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग लोगो को आर्थिक, समाजिक विकास हेतु सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित करती है। बहुत से लोग विचौलियागिरी के झांसे में आकर समय पर लाभ नही ले पाते है। उन्होंने लोगो से विचौलियों के झांसे में नही आने की बात कहा।
इस कार्यक्रम में जीएसएलपीएस गिरिजेश शर्मा, राजस्व कर्मचारी परमेश्वर राम, प्रकाश राम, सीआई जगन्नाथ मांझी, प्रखंड समन्वयक रविरंजन, एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक, पंचायत सचिव सुरेश राम, राजीव कुमार, राज कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, नाजिर शिवकुमार यादव, बीपीओ ओमप्रकाश कुमार, समाजसेवी योगेंद्र कुमार सिंह सहित प्रखण्ड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
विधिक सशक्तिकरण शिविर में किया गया ऑन द स्पॉट निवारण
केतार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विधिक सशक्तिकरण शिविर में प्राप्त विभिन्न योजना का लाभ लेने हेतु लोगो के द्वारा दिए गए आवेदन पर करवाई प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नितेश भाष्कर ने किया।उन्होंने 345 पेंशन,650ग्रीन कार्ड,15 जॉब कार्ड, 17 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। दीदीबाड़ी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह महिला को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले महिलाओ में केतरी से रेणु वैद्य, सुनीता देवी, ललिता देवी, बलिगढ़ से प्रभा देवी, सुषमा देवी, सबिता देवी का नाम शामिल है।
भवनाथपुर : प्रखंड परिसर में आयोजित विधिक सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रखंड प्रमुख रीता देवी विधायक प्रतिनिधि विपिन चौबे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी उपलब्धियों को दिखाई गई तथा बाल विकास परियोजना की ओर से 5 बच्चो का अन्नप्राशन तथा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करा कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान कैसा भोजन करना चाहिए इसे बताया गया। शिक्षा विभाग के शिविर में प्रधानाध्यापक पांडे सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि करुणा काल में किस प्रकार मोबाइल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है और परीक्षाओं की किस प्रकार तैयारी कराई जा रही है। शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र मेहता भी शिविर में उपस्थित थे।
अंचल की ओर से कई किसानों को जमीन के नामांतरण का प्रमाण पत्र भी दिए गए शिविर में आपूर्ति विभाग की ओर से ग्रीन राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास और पेंशन की स्वीकृति का पत्र भी दिया गया।
आंगनबाड़ी सेविकाओं को दरी तथा अन्य सामग्री मिले जबकि विकलांग को व्हीलचेयर मिले।जबकि स्वास्थ विभाग के द्वारा पशु चिकित्सक डॉ एलिना सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के द्वारा डॉ अभिनीत विस्वास अपने टीम के साथ लगे स्टाल में कई मरीजो की जाँच व दवा बितरण किया । मतदाता सूची में सर्वाधिक नाम जोड़ने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार को तथा उनके सहयोगी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए उसे सील कर दिया गया प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता के बीच देना और सरकारी परिसंपत्तियों का वितरण करना इस शिविर का उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को भगवान बंशीधर की तस्वीर और एक फलदार वृक्ष के पौधे देकर सम्मानित किया गया।
अंचल निरीक्षक मुंशीराम विधायक प्रतिनिधि विपिन चौबे सुनील सिंह भानु गुप्ता पूर्व मुखिया केदारनाथ चौबे मुखिया मधुलता कुमारी शाहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन कनीय अभियंता एस महतो ने किया।
रमना : प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की ओर से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से लोग आसानी से योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम को जिला भू अर्जन पदाधिकारी दिनेश सुरीन,बीडीओ हुलास महतो और अधिवक्ता प्रेमचन्द तिवारी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 109 और प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।इसके अलावे 25 लाभुकों को ग्रीन कार्ड,22 लाभुकों को जॉब कार्ड,10 लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं 5 लाभुकों को हैंडवाश यूनिट प्रदान किया गया।साथ ही 35 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 32 लाख 85 हजार और पारिवारिक लाभ योजना के सात लाभुकों के बीच एक लाख 40 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया। वही 10 लोगो को कोरोना वॉरियस का प्रमाण-पत्र भी दिया गया।
मौके पर निवर्तमान प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, उप प्रमुख रविंद्र चौधरी,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल,सहायक अजित कुमार,राहुल प्रकाश,पंचायत सेवक विजय यादव,मंगल यादव,राजस्व कर्मचारी अखिलेश सिंह, दिवाकर सिंह,सीताराम बड़ाइक, बीपीओ कुश कुमार केशरी, जेई सिराज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
भंडरिया : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को कानून की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर 32 लोगों के बीच पेंशन, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
मौके पर विधिक शाखा के प्रतिनिधि कलामुद्दीन अंसारी ने लोगों को कहा कि आज के दिनों में सभी लोगों को कानून की जानकारी रखनी चाहिए। जानकारी के अभाव में लोग अपना हक अधिकार को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। नतीजतन छोटे-मोटे मुकदमे में भी फंसकर लोग परेशान हो जाते हैं। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा, सड़क सुरक्षा, आवास, पेंशन आदि से संबंधित कानून की जानकारी प्रदान किया। बीडीओ विपिन कुमार भारती ने बाल मजदूरी, लेबर भुगतान से संबंधित कानूनी जानकारी प्रदान किया।
कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के दो महिला समूह को एक, एक लाख का ऋण का चेक प्रदान किया गया। विकलांग के बीच ट्राई साईकिल, 1 व्हीलचेयर, एक बैसाखी का वितरण किया गया। 6 कोरोना वारियर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आवास के लाभुकों को स्वीकृत पत्र, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि के दर्जनों लोगों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस ,आवास, पेंशन,कृषि, चिकित्सा सहित 13 स्टाल लगाए गए थे।
इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी असीम विनित तिरंगा, प्रमुख रामकृष्ण किशोर ,विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह, मुखिया सुशीला केरकेट्टा, जेनेवा मुखिया शंकर सिंह राजस्व कर्मचारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे ।