रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।
पहले पक्ष के मंटू दुबे उर्फ़ अनिमेष कुमार दुबे ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बीते रविवार को हरिहर यादव और उसकी पत्नी कविता देवी ने घर के समीप अपने खेत में कांटा लगाने का काम कर रह थे। जब हम वहाँ पहुँचकर दोनों लोगों को मना करने लगे तो इसी बीच में हरिहर यादव एवं उसकी पत्नी कविता देवी ने टांगी से प्रहार कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के हरिहर यादव ने दर्ज प्राथमिकी में कहा की रविवार को ही खेत में कांटा लगाने के काम कर रहे थे तभी गांव के ही अनिमेष कुमार दुबे सहित चार अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
इधर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।