श्री बंशीधर नगर : केंद्रीय बजट के खिलाफ व किसानों के समर्थन में शनिवार को राष्ट्रव्यापी सड़क जाम को लेकर अनुमण्डल मुख्यालय स्थित भवनाथपुर के निकट विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एन एच 75 को जाम कर दिया। सड़क जाम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीआई एम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, बहुजन समाज पार्टी, एस यू सी आई, राष्ट्रीय जनता दल, इंटक व एटक के कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने एन एच 75 को दो घण्टे तक जाम के बाद हनुमान मोड़ से प्रतिवाद मार्च निकाला जो मुख्यमार्ग से होते हुए बालिका उच्च विद्यालयतक पहुंचकर सम्पन्न हो गया। प्रतिवाद मार्च में शामिल कार्यकर्ता तीनो कृषि कानून वापस लो,एम एस पी की गारंटी करो, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नही चलेगी, किसानों को बदनाम करने बन्द करो, मोदी सरकार होश में आओ सहित केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।
जाम स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए नेताओ ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर विगत 75 दिनों से किसान तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बैठे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। नेताओ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ये नये कृषि कानून बनाकर किसानों को गुलाम बनाना तथा पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाना चाहती है।ये तीनो कृषि कानून किसानों के लिए काले कानून है।नेताओ ने कहा कि केंद्र सरकार को ये काले कानून वापस लेना होगा। पूरा देश किसानों के समर्थन में खड़ा है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पूंजीपतियों के हित मे है।नेताओ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी कहकर अपमानित कर रही है, जिसे किसान व देश की जनता कभी बर्दास्त नही करेगी।
हर हाल में सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेना होगा तथा एम एस पी की कानूनी गारंटी देना होगा।
सभा को संबोधित करने वालो में कांग्रेस के पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, माणिक राम, इंटक के कन्हैया चौबे, एटक नेता गणेश सिंह, कांग्रेस के शैलेश चौबे, ईश्वरी चौधरी, भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,राज कुमार राम, भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा, अरुण बिहारी, झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष अमर राम, एसयू सी आई के शिव कुमार सिंह, इंटक के सुशील चौबे, नसीर अंसारी, सीपीआई एम के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य ने संबोधित किया। जाम स्थल पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम स्थल पर राजद के राजकुमार राम,नरेंद्र मिश्र,उमेश शुक्ल, चौबे,दयानन्द पांडेय,देवीदयाल मेहता,राजू विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, यूनुस खान,खलील खां, कयूम अंसारी सहित बड़ी संख्या में सभी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे
गोदरमाना : रंका प्रखंड के गोदरमाना में जन संग्राम मोर्चा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर गोदरमाना के भंडरिया मोड़ के समीप एन एच 343 पर जन संग्राम मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के सदस्यों ने दिन के 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एनएच 343 को जाम कर दिया जिससे गढ़वा अंबिकापुर नेशनल मार्ग पूरी तरह बंद हो गई जिसके चलते सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की 1 किलोमीटर से भी अधिक लंबी लाइन लग गई ना तो लोग इधर से उधर और ना ही उधर से इधर आ पा रहे थे विशेष आग्रह पर भी वाहनों को नहीं जाने दिया गया, लोग एनएच पर ही डटे रहे और मोदी विरोधी नारे लगाते रहे मोदी सरकार होश में आओ तीनों काले कानून को वापस लो किसान विरोधी कानून वापस लो इत्यादि।
साथ ही सड़कों पर जमे रहे, मौके पर एक छोटी सी जनसभा का भी आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए गढ़वा जिला अध्यक्ष जेपी सिंह खेरवार ने कहा कि जब तक काले कानूनों को मोदी सरकार वापस नहीं लेगी तब तक हम किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। सरकार औद्योगिक घरानों को हमारे जमीन हड़प कर देना चाहती है जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसानों को धोखे में रखकर यह सरकार औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने वाली काम करती आ रही है। मोदी सरकार चाय बेचते बेचते देश को बेचने पर तुली हुई है एयर इंडिया कल कारखाने उद्योग धंधे सब निजी हाथों में दे दिए रेलवे को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चला रहे हैं। मोदी सरकार हम सभी किसानों की जमीन हड़प कर औद्योगिक घरानों को देने पर तुली हुई है।
हम सभी किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे इसके लिए हम लोगों को जान भी देना क्यों ना पड़े।
मौके पर जन संग्राम मोर्चा जिला प्रभारी अशोक पाल, अनुमंडल अध्यक्ष रंका के सीताराम भैया, रवि पाल, गंभीर सिंह, अनूप सिंह, जागो देवी, जगदीश सिंह, सुखलाल पन्ना, राजनाथ सिंह, सुरेंद्र राम, देवमाली राम, प्रसाद कश्यप, हरि हर राम, शुभ संध्या, करीमन सिंह, कोनाथ सिंह ,रोशन हुजूर, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
केतार : किसान आंदोलन के चक्का जाम के समर्थन में शम्भु सिंह प्रखंड अध्यक्ष केतार, झामुमो, अध्यक्ष सचिव सहित किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा एवं हेमंत आर्मी केतार मोड़ पर समय 12: 30 बजे से सड़क पर उत्तर कर भारत बंद को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
मौके पर केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश भास्कर, केतार थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार उपस्थित रहे।