गढ़वा : थाना क्षेत्र के ग्राम करके में शुक्रवार की रात्रि में 10 घरों में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं।
घटना के संबंध में वार्ड पार्षद ने बताया कि सभी भुक्तभोगी ग्रामीणों ने सुबह मुझे आकर जानकारी दिया। वार्ड पार्षद बसंत राम ने इसकी जानकारी परिहारा पंचायत के मुखिया देवंती देवी को दिया। मुखिया ने चोरी की सूचना गढ़वा थाना को दिया है। करके में एक ही रात्रि में 10 घरों से लगभग एक लाख संपत्ति की चोरी हुई है। जिन घर में चोरी हुई है उनमें दिलीप चौधरी की किराना दुकान में, अजय वर्मा, सुकन राम, केश्वर राम, कामेश्वर राम, शंकर राम, शिवनाथ राम, बसंत राम के घरों में चोरी हुई है, जबकि सुकन राम अपने बेटी की शादी में तिलक का समान बर्तन जेवर कल लाया था।
सुकन ने बताया कि लगभग पचास हजार की संपति की चोरी हुई है। चोरी की घटना पाकर गढ़वा पुलिस करके गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।