गढ़वा : झारखंड राज्य अल्प बचत अभिकर्ता संघ के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन दिनांक 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को हजारीबाग में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए गढ़वा जिले से 35 सदस्यीय टीम संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में रवाना हो चुका है। इस सम्मेलन में केंद्रीय पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि हैं। संघ द्वारा अभिकर्ताओं के हित में अनेक तरह का कार्य किया जा रहा है।
भाग लेने वाले में प्रदेश सचिव सत्यनारायण कुमार दुबे, संगठन मंत्री विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार, सचिव गौतम कुमार, कन्हैया, योगेन्द्र तिवारी, चन्द्रिका राम, संदीप, दीपक कुमार, शुभ, संजय सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, विक्की, राधेकृष्ण ठाकुर, ध्रुव केशरी, आंनद कुमार, तुफैल, फकरुद्दीन, संजय कश्यप सहित अनेको अभिकर्ता रवाना हुए।