whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180399
Loading...


जन जागृति मंच ने किया पौधारोपण

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-21, 01:37 PM visibility 658
Share



जन जागृति मंच ने किया पौधारोपण


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जन जागृति विकास मंच के पदाधिकारी एव सदस्यो के द्वारा शहर के मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर - 07 स्थित बाबा वीर कुंवर मंदिर के सामने मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल के नेतृत्व मे पौधारोपण किया गया। मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल ने बताया कि पेड़ - पौधौ की संख्या कम होने के कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उजड़ते जंगलो और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे की संख्या घटती जा रही है। इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने और जंगल बचाने की जरूरत है।
सभी लोगो को पौधारोपण के लिए आगे आना होगा। मंच के सचिव बादल कुमार ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही पौधारोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। मंच के कोषाध्यक्ष छोटू बघेल ने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मंच के संरक्षक राजन जी ने कहा कि इसके लिए निरंतर प्रचार-प्रसार कर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर सह सचिव आर्यन कुमार व रोहित कुमार, सांस्कृतिक सह सचिव गंगा कुमार, रोहन कुमार, कर्ण कुमार, स्वच्छता सचिव विकास कुमार, कंचन कुमार, स्वागत सह सचिव भोलु कुमार, शांतनु केशरी, जयप्रकाश कुमार, विशाल कुमार, रौशन कुमार, सुनील बघेल, दिपू पटेल, उपाध्यक्ष विकास बघेल, संगठन सचिव अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play