गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर रोड़ में युवक को पिकअप ने धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डॉक्टर ने घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गढ़वा शहर के टंडवा निवासी रोहित सोनी अपने दुकान पैदल आ रहे थे, इसी क्रम में बिरहा पुल के पास जैसे ही पहुंचे पिकअप ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल रोहित को आसपास के लोगों के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इनको रिम्स रेफर कर दिया गया है।