गढ़वा : विगत एक सप्ताह से घर से गायब सदर थाना के एक गांव की युवती को पुलिस ने दो युवकों के साथ दिल्ली से बरामद किया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार यूवती अपने गांव के ही दो युवकों के साथ एक सप्ताह पूर्व घर से फरार हो गई थी। उसके पिता ने सदर थाने में अपहरण का मामला फरटिया गांव के युवक उदय विश्वकर्मा तथा महेंद्र विश्वकर्मा पर दर्ज कराते हुए अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था।
चुकी यह मामला दो समुदाय से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने गंभीरता पूर्वक जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि लड़की दिल्ली में है, इसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली से लाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि उक्त दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
हालांकि लड़की ने इस पूरे मामले में दोनों लड़कों को निर्दोष बताया है तथा पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराई है कि वह अपनी स्वेच्छा से उक्त लोगों के साथ गई थी क्योंकि एक यूवक से प्रेम करती है, उसी के साथ रहना चाहती है।