गढ़वा : शहर के मझिआंव मोड़ का एक पुल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त होने एवं एक मात्र दूसरे सिंगल पुल के कारण सड़क जाम से आवागमन पर भारी असर पड़ ही रहा है साथ ही शहर वासियों को भी परेशानी हो रही है।
गढ़वा शहर के अति व्यस्ततम इलाका मझिआंव मोड़ से होकर हजारों वाहन रोज गुजरते हैं। मझिआंव मोड़ का पुल एनएच 75 पर स्थित है। इस रोड से होकर कई दूसरे राज्यों को जोड़ती है, जिससे यहां भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है।
मझिआंव मोड़ का जोड़ा पुल लगभग कई वर्षों से छतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ना यहां के जनप्रतिनिधि का ध्यान है और ना ही सांसद महोदय का। इसका खामियाजा झेलना पड़ रहा है पूरे शहर वासियों को। जब कभी भी ट्रैफ़िक छूटती है तो भारी वाहनों का कतार लंबा लग जाता है।
आसपास के दुकानदारों को यहां तक कहना है कि अगर यह पुल छतिग्रस्त नहीं होता तो हम लोग को कई मुश्किलों से बच सकते थे। भारी वाहनों का जाम लगने से हम लोग के दुकानदारी पर भी भारी प्रभाव पड़ रहा है। भीड़-भाड़ जाम के चलते ग्राहक इधर आना पसंद भी नहीं करते हैं। कभी भी बहुत बड़े खतरे का आहट दे रही है या पुल। हालांकि प्रशासन ने इस पुल से कोई भारी वाहन ना गुजरे इसके लिए लोहे का ब्रेकेटिंग लगा रखी है।
अब तो आने वाला समय ही बता सकता है कि इस क्षतिग्रस्त पुल का काम कब होगा और यहां के शहर के निवासियों को कब तक राहत मिलने की उम्मीद है यह कोई नहीं जानता।