रमकंडा : रमकंडा प्रखण्ड सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार काे सुबह सात बजे से तीन बजे तक 8 घंटे के लिए बिजली बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए एसडीओ कामेश्वर ठाकुर ने बताया की गुरुवार की सुबह 7 बजे से 3 बजे तक 33000 हजार के तार बदलने का कार्य किया जाना है इसी को लेकर रमकंडा सहित अन्य जगह पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगा।