गढ़वा : डॉ दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नये सिविल सर्जन के रूप में योगदान किया। उन्होंने प्रभारी सीएस डॉ जेपी सिंह विधिवत प्रभार लिया।
उसके बाद उन्होंने बताया कि सरकार की योजना को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने के लिए सभी की योगदान की जरूरत है। सभी की योगदान से जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने जिले के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य करने का अपील किया।
मौके पर अवर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ पुष्पा सहगल, डॉ कॉशल सहगल, डॉ स्नेह लता, डॉ टी पीयूष, डॉ अमित कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह, मलेरिया सलाहकार अरविन्द द्विवेदी, डॉ संतोष मिश्रा, संजय कुमार, सुधांशू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।