मेराल : मेराल प्रखंड अंतर्गत मेराल पश्चिमी पंचायत के मुखिया देवी शरण पासवान के द्वारा मनरेगा योजना के तहत मिट्टी मोरम पथ निर्माण का अपने पंचायत में दो सड़क का शुक्रवार को शिलान्यास किया। जो संजय यादव के घर से संजय राम के घर तक 382900 की लागत से जिस का मेठ शिल्पी देवी हैं।
दूसरा पक्की सड़क से लेकर स्कूल भवन तक 2 लाख 57 हजार 900 की लागत से जिसका मेठ मानमती देवी है। मौके पर पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी एवं रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, समाजसेवी जाफीर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।